बारां: आखेडी गांव के तालाब में डूबे युवक का दूसरे दिन भी SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू, नहीं मिला सुराग
Baran, Baran | Aug 9, 2025 बारां सदर थाना क्षेत्र के आखेडी गांव के तालाब में शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब 25 वर्षीय युवक नरेंद्र मीणा डूब गया एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है जिसका अभी तक सुराग नहीं लगा है शनिवार को भी युवक की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार मूंडला बिशोती गांव निवासी नरेंद्र मीणा आखेडी गांव में रिश्तेदारी में आया हुआ था तभी शुक्रवार को तालाब में डूब गया।