बारां: जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है रक्षाबंधन त्यौहार, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन
Baran, Baran | Aug 9, 2025 प्यार, आस्था, पवित्रता और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जिले में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। भाई और बहन के पवित्र रिश्ते की डोर को और मजबूत करने के लिए बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र राखी बांधी तो भाइयों ने भी बहन को रक्षा का वचन दिया हर तरफ रक्षाबंधन का उत्साह झलका भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार -देकर बहनों प्रसन्न किया ।