सुल्तानपुर: बरियार शाह गढ़ी: वत्स गोत्रीय राजपूतों की ऐतिहासिक विरासत
सुलतानपुर के जमुवावा पश्चिम गांव में छिपा हुआ है इतिहास का एक अनमोल अध्याय—बरियार शाह की गढ़ी, जिसकी नींव आज से लगभग 775 साल पहले सन 1248 ईस्वी में रखी गई थी। यह गढ़ी सिर्फ एक ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि वत्स गोत्रीय राजपूतों की वीरता, आत्मसम्मान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मानी जाती है।ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, दिल्ली के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान