सुल्तानपुर: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे किनारे औझी गांव स्थित शिव मंदिर बना श्रद्धा का केंद्र, रोजाना सुबह शाम 8 बजे होती है आरती
जनपद मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर, प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित औझी गांव में भगवान भोलेनाथ का एक भव्य मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। लगभग 10 वर्ष पूर्व स्थापित इस मंदिर में भगवान शंकर के साथ माता पार्वती, भगवान गणेश, नंदी महाराज और शिवलिंग की विधिवत स्थापना की गई है। मंदिर में प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम