ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के कई इलाकों में गुरुवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी
ग्वालियर शहर के कई इलाकों में कल यानी गुरुवार 14 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। आरडीएसएस योजना के तहत निर्माण और संधारण कार्य के चलते बिजली विभाग ने यह शटडाउन घोषित किया है। माधौगंज, कबूतर हाट, गोमती की फड़ी, मेवाती नगर समेत कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। यह सूचना बुधवार रात करीब 9 बजे बिजली विभाग द्वारा जारी की गई।