टिमरनी: टिमरनी क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू, किसानों का हुआ सम्मान
Timarni, Harda | Apr 10, 2026 जिले के टिमरनी क्षेत्र में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी का कार्य आज 10 अप्रैल लगभग 3:00 बजे से विधिवत प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर विभिन्न उपार्जन केंद्रों का शुभारंभ किया गया और अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।