कलान: बलदेवपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र शमशाबाद जाने वाले रास्ते पर गांव बलदेवपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर की एवं टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई इससे गांव धोबी नगला निवासी बबलू पुत्र पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हुए घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियन पुर भेज दिया गया