देहरादून: सीएम धामी ने शासकीय आवास में फोटोग्राफर भूमेश आरती की बुक 'एरियल विस्ताज़' का किया विमोचन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में फोटोग्राफर भूमेश भारती की कॉफी टेबल बुक एरियल विस्टाज़ ऑफ उत्तराखण्ड का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमेश भारती जी ने 15 वर्षों की अथक साधना, समर्पण और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ उत्तराखण्ड की प्रकृति और संस्कृति को इस अद्वितीय फोटोग्राफी संकलन द्वारा साकार रूप दिया है।