देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी
निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है लेकिन आने वाले दिनों में मौसम करीब सामान्य ही रहेगा। जबकि 4, 5 और 6 जुलाई को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही सभी पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।