देहरादून: कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश, दुकानदारों को लाइसेंस दिखाना अनिवार्य
कावड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां कड़े निर्देश दिए हैं, तो वहीं कावड़ मार्ग पर दुकानदारों को लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य किया जाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि 4 करोड़ श्रद्धालु कावड़ यात्रा पर आते हैं, इसलिए कावड़ यात्रा को लेकर सख्त निर्देश दिए गए, जल्द ही वह कावड़ यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक भी करने जा रहे हैं