देहरादून: प्रेमनगर और बसंत विहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया सत्यापन, 90 मकान मालिकों के चालान काटे
देहरादून पुलिस ने अपराधों पर लगाम कसने के लिए सत्यापन की कार्रवाई की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रेमनगर और बसंत विहार थाना क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और मजदूरों का गहन सत्यापन किया गया। इस दौरान पुलिस ने 950 से अधिक लोगों का सत्यापन किया।