कांके: हिंदपीढ़ी इलाके में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लगी लंबी कतारें
Kanke, Ranchi | Apr 23, 2026 हिंदपीढ़ी इलाके में गैस सिलेंडर लेने को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे लोगों की लंबी कतारें लग गई है। भीषण गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने इसे लापरवाही और कुप्रबंधन बताते हुए नाराजगी जताई है। लोगों की मांग है कि तुरंत गैस की अतिरिक्त सप्लाई बढ़ाई जाए, संबंधित एजेंसी की जांच कर कार्रवाई हो।