हज़ारीबाग: सहकारिता से किसानों को मिलेगी नई ताकत – कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
हजारीबाग में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता आंदोलन को मजबूत कर किसानों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को मजबूत कर किसानों तक सरकारी योजनाओं, ऋण, बीज, खाद और विपणन की बेहतर सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।