लटेरी: मुडरा सागर से मुरवास पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कियों को किया दस्तयाब, मां के डांटने पर घर से चली गई थी नाबालिग
सोमवार को मुरवास थाने से मिली जानकारी के अनुसार मुडरा सागर से दो नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने दस्तयाव किया है। इससे एक दिन पहले दोनों नाबालिक लड़कियां मां के डांटने पर घर से चली गई थी। लड़कियों के नहीं मिलने पर परिजनों ने मुरवास थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।