लटेरी: लटेरी में वेतन की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने BEO ऑफिस पहुंचकर DEO के नाम BEO को सौंपा ज्ञापन
शनिवार को लटेरी में वेतन की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से अतिथि शिक्षकों ने कहा है की रुसल्ली और मुरवास क्षेत्र के करीब 40 से 50 अतिथि शिक्षकों को एक महीने का वेतन दिया जा रहा है। जबकि अन्य अतिथि शिक्षकों को 4 - 4 महीने का वेतन दिया गया है।