लटेरी: लटेरी थाना परिसर में आयोजित किया गया जनसंवाद कार्यक्रम
रविवार को लटेरी थाना परिसर में पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल रहे। पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं को प्रशासन द्वारा सुना गया। उन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन जनता को प्रशासन द्वारा दिया गया है।