गुना नगर: जज्जी बस स्टैंड के पास से भगवान जगन्नाथ की पहली बार शहर भर मे निकली रथ यात्रा
गुना शहर में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की पहली बार रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के धार्मिक वातावरण को देखते हुए भव्यता और उत्साह का सामंजस्य था। रथ यात्रा का शुभारंभ जज्जी बस स्टैंड के पास स्थित निजी होटल के समीप हुआ, जहां भगवान की आरती की गई और यात्रा का आरंभ किया गया।