अंबाह: पूठा बड़फरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Ambah, Morena | Apr 12, 2026 अंबाह के पूठा बड़फरा गांव में 24 वर्षीय युवक हरदौल सखवार ने नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर शराब पीकर आए हरदौल ने कमरे में खुद को बंद कर साड़ी का फंदा लगा लिया। परिजनों के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शराब की लत को इस आत्मघाती कदम की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।