सीतापुर: जनपद में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ ARTO विभाग ने तेज किया अभियान
जनपद में अलग-अलग क्षेत्र में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ई रिक्शा चालकों के खिलाफ एआरटीओ विभाग सख्त हो गया है। जिसके चलते आरटीओ विभाग के द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए कार्रवाई भी की जा रही है। इस दौरान आरटीओ माला वाजपेई के द्वारा खुद मौजूद होकर ई रिक्शा चालकों के चालान काटे गए। उन्होंने ई रिक्शा चालकों को सख्त निर्देश भी जारी किए हैं।