दावथ प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड प्रशासन के द्वारा पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए आमजनों के लिए राहत के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिला मुख्यालय के द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल को दावथ बीडीओ विकास कुमार एवं सीओ सौरभ कुमार के द्वारा इस साल पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं हाड़ कंपकाती शीतल हवाओं से राहत एवं बचाव के लिए प्रखंड मुख्यालय