गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन की पप्पू कॉलोनी में युवक द्वारा ईंट से गाड़ी का शीशा फोड़ने का सीसीटीवी वीडियो आया सामने
पप्पू कॉलोनी में एक युवक द्वारा गाड़ी का ईंट से शीशा फोड़ने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक ईंट से गाड़ी का शीशा फोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक का नाम अश्वनी है, जो पप्पू कॉलोनी की गली नंबर 6 में रहता है। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है।