अमानगंज: भोईपुरा में ज्ञान दान एवं सेवा कार्य के साथ मनाया गया पूज्य गुरुदेव का जन्मोत्सव
परम पूज्य गुरुदेव के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर श्री बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, सुनवानी कलाँ जिला पन्ना द्वारा “ज्ञान दान एवं ध्यान” की भावना को साकार करते हुए आदिवासी क्षेत्र के विद्यालय में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।