बुरहानपुर के लालबाग रोड स्थित निजी अस्पताल में एक युवक की संदिग्ध मौत और अस्पताल संचालक घायल होने की घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। गुरुवार को अस्पताल के बाहर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटनास्थल पर कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करे इसलिए बैरीकेड्स लगाकर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।लालबाग पुलिस की टीम भी 24 घंटे तैनात है।