दतिया नगर: Safe Click 2.0 अभियान के तहत होली क्रॉस स्कूल में साइबर सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता आयोजन किया
दिनांक 29.06.2026 को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित "ऑपरेशन Safe Click 2.0" अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र के होली क्रॉस स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता हेतु क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन एवं थाना प्रभारी कोतवाली धीरेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में कराया गया।