बिदुपुर: खिलवत चौर में तीन एग लेयर फार्मों से लाखों की चोरी, सुरक्षा पर सवाल
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित खिलवत चौर में अज्ञात चोरों ने तीन एग लेयर फार्मों को निशाना बनाते हुए करीब साढ़े तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने गेट का ताला और कुंडी काटकर अंदर घुसकर इन्वर्टर बैटरी, डीजी सेट, स्लैब कटर मशीन, सीसीटीवी सेटअप और समरसेबल पंप समेत कई कीमती सामान उड़ा लिया।सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों