कैराना: कैराना के मोहल्ला बिसातियान में अभद्रता और धमकी देने के मामले में दर्ज कराया गया मुकदमा
कैराना नगर के मोहल्ला बिसातियान निवासी सुषमा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व मोहल्ले के ही नितिन का एक युवक से एक लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। उस समय उसके पति ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। आरोप है कि तभी से नितिन उसके पति से रुपये मांगता है और गाली-गलौज करता आ रहा है।