कैराना: कैराना में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए डीएम और एसपी ने दो केंद्रों का किया निरीक्षण
कैराना नगर के शामली रोड पर स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व पब्लिक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को डीएम आलोक यादव व एसपी एनपी सिंह ने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।