चौसा: देवल चेक पोस्ट पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, 309 लीटर विदेशी शराब जब्त, बोलेरो के तहखाने से खेप बरामद
बक्सर जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम को रविवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। देवल पुल चेकपोस्ट पर रविवार की 5:00 सुबह की गई सघन जांच के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने एसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली।