गोपालगंज: कड़ाके की ठंड के चलते जिले के आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में कक्षाएं बंद, समय सारिणी में बदलाव
कड़ाके की ठंड को लेकर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र व कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के चलने वाली सभी कक्षाओं को कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने बंद करने का आदेश दे दिया है। आदेश 9 जनवरी तक लागू रहेगा। इसके अलावा कक्षा 9 वी से लेकर ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से चलने का आदेश दिया गया है।