गोपालगंज: भेड़िया गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने से मना करने पर 4 महिलाओं के साथ हुई मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर एक ही परिवार के चार महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी जख्मी महिलाओं को सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।