कल्याणपुर: बख्तियारपुर में दो युवक एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव में चल रहे शतचंडी महायज्ञ मेला से दो युवक को बाइक सहित एक देशी कट्टा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी मालीनगर ठहरा का चंदन कुमार और प्रशांत कुमार है।थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बुधवार को 2 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।