गुरुवार की शाम करीब 6:50 पर बीडियो रोहित वर्मा के द्वारा पंचायत समिति की दुकानों का बकाया किराया होने पर चार दुकानों को सीज करने की कार्यवाही की गई । बीते शुक्रवार को बकायादारों को नोटिस भी जारी किए थे । रोहित वर्मा ने बताया कि चार दुकानों के 11 लाख 80 हजार रुपए का किराया बकाया है किराया जमा नहीं करवाया तो दुकानों को सीज करने की विधिवत कार्यवाही की गई है ।