हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर पिता को मारने की धमकी देकर किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कारावास
किशोरी के अपहरण व बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में विशिष्ट न्यायालय पोक्सो प्रकरण प्रथम हनुमानगढ़ ने शुक्रवार को एक युवक को दोषी करार दिया। उसे 20 साल के कठोर कारावास व कुल 90 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राज्य की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक सम्पतलाल गुप्ता ने पैरवी की।