गरौठा: गुरसराय-गरौठा पेयजल योजना पर सवाल, करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं मिला पानी
झांसी के गुरसराय में 83.24 करोड़ रुपये की पेयजल पुनर्गठन योजना के लोकार्पण के बाद भी लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई मोहल्लों में पाइपलाइन अधूरी है, कहीं टोटियां नहीं लगी हैं और सड़कें खुदी पड़ी हैं। मजबूरी में लोग आज भी हर महीने पैसे देकर पानी खरीद रहे हैं। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।