बांका: पत्नी पति को छोड़ प्रेमी संग फरार, पति ने थाने में की शिकायत
Banka, Banka | Dec 30, 2025 बांका जिले के एक गांव में पति को छोड़कर पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई है।महिला के पति ने मंगलवार की शाम 5 बजे को मामले को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। पति ने बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी करता है।जब वह घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी घर में मौजूद नहीं थी। पत्नी के नहीं मिलने पर उसने घर के अन्य परिजनों से पूछताछ की।