दातागंज: डम्बर नगला गांव में लोग कीचड़ और जल भराव से परेशान, जिलाधिकारी से की गई शिकायत
कादरचौक थाना क्षेत्र के डंबर नगला गांव में ग्रामीणों ने जलभराव और कीचड़ से परेशान होकर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह से शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया की गांव की कई गलियों में जल भराव एवं कीचड़ है जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान और सचिव से कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई नहीं सुनता है। जिलाधिकारी ने जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए है।