दातागंज: अलापुर पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चलाते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,भारी संख्या में असलहा बरामद,
अलापुर पुलिस द्वारा अलई नगला रोड से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकाश उर्फ कल्लू पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम अठर्रा कुनिया को मय दो अदद पौनिया एक 12 बोर व एक 315 बोर 01 अदद तमंचा 12 बोर, 04 अदद तंमचा 315 बोर व 08 अदद अधबने तमंचा 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया है।