दातागंज: उसावां थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला पुलिस को दी तहरीर,
उसावां थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। जिसमे एक किशोरी का अपहरण करने के बाद उससे दुष्कर्म करने बाद कस्बे में ही छोड़ कर चले गए है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन लोगो पर नामजद तहरीरवादी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। क्षेत्र अधिकारी दातागंज के के तिवारी ने बताया की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।