वैर: भरतपुर में सांड से टकराई बाइक, दो लोग हुए घायल, ग्रामीणों ने मांगा स्थायी समाधान
Weir, Bharatpur | May 28, 2026 बयाना-वैर स्टेट हाईवे पर भगोरी गांव के पास गुरुवार दोपहर सड़क पर अचानक आए सांड से बाइक टकरा गई। हादसे में समराया निवासी जल सिंह (60) और योगेश (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बयाना बाजार जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से घायलों को बयाना उपजिला अस्पताल पहुंचाया।