भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में दौरे से पीड़ित युवक की हालत बिगड़ने पर भर्ती, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में एंबुलेंस से दौरे फिट से पीड़ित एक युवक को भर्ती कराया गया, जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लवेदी निवासी 17 वर्षीय शनि पुत्र अनिल कुमार अचानक झटका खाकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल एंबुलेंस से रविवार शाम करीब 6:30 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे।