परिहार: परिहार के समाजसेवी अशरफ अंसारी ने मजदूर दिवस पर मजदूरों को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर परिहार प्रखंड के परिहार दक्षिणी पंचायत स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूरों को समाजसेवी अशरफ अंसारी ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी मजदूरों को गमछा भेंट कर उनके परिश्रम और योगदान की सराहना की। अशरफ अंसारी ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ होते है।