घाघरा: सरांगो पंचायत के जमगाई पहान टोली में ढाई साल से ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में रहने को मजबूर लोग
Ghaghra, Gumla | May 4, 2026 घागरा प्रखंड के सरांगो पंचायत अंतर्गत जमगाई पहान टोली में पिछले ढाई वर्षों से जला हुआ ट्रांसफार्मर ग्रामीणों की परेशानी का कारण बना हुआ है। गांव में लगे 25 केवी के ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से करीब 26 परिवार अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बिजली की सुविधा ठप होने से दैनिक जीवन के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी गहरा असर पड़ रहा है।