जांजगीर: ग्राम खोखरा में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा, होगी कार्रवाई
आज रविवार की शाम 5 बजे जारी अनुसार ग्राम खोखरा में प्रधानमंत्री आवास योजना का बुरा हाल है जिन गरीबों के लिए यह योजना बनी, वे आज भी अपने घर का सपना देख रहे हैं, जबकि रसूखदारों ने शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर पीएम आवास खड़ा कर दिया। योजना का लाभ उन्हीं को मिलना चाहिए जिनके पास रहने की जगह नहीं है, लेकिन यहां तो जिनके पास पुश्तैनी जमीन है।