सासनी: अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी बारिश से अन्नदाता परेशान, बारिश ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को किया बर्बाद
Sasni, Hathras | Apr 7, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान व भारी बारिश के कारण गांव गदाखेड़ा में अन्नदाता पर मौसम की भारी मार पड़ रही है। बेमौसम हुई बारिश के कारण गांव गदाखेड़ा में खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में पानी भर गया और गेंहू की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। आंधी व बारिश से क्षेत्र के किसानों की गेंहू व अन्य फसलों को भारी नुकसान की आशंका है।