कोटपूतली: बानसूर में तेज आंधी के साथ बारिश, हरसौरा में 10 मिनट तक गिरे ओले
Kotputli, Alwar | May 12, 2026
बानसूर। क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद कई इलाकों में हल्की बारिश व ओले गिरे। हरसौरा में करीब 10 मिनट तक चने के आकार के ओले पड़े। आंधी से कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों व बिजली लाइनों पर गिर गए।