मांगरौल: सीसवाली में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Mangrol, Baran | Jan 19, 2025 सीसवाली कस्बे में रविवार को एक बजे करीब राष्ट्रीय स्वयंसेवको ने पथ संचलन निकाला जिसका जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन कस्बे के कई मार्गो से होकर गुजरा इस दौरान पुलिस का विशेष जाप्ता भी जगह-जगह तैनात रहा पथ संचलन में सीसवाली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के स्वयंसेवकों ने उत्साह से भाग लिया।