मांगरौल: सोकूंदा गांव निवासी रघुवीर और धनराज बैरागी ने न्याय के लिए लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर गुहार लगाई
Mangrol, Baran | Jan 16, 2025 मांगरोल तहसील के ग्राम सौंखन्दा निवासी रघुवीर बैरागी व धनराज बैरागी न्याय की आस में काफी समय से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के चक्कर लगा चुके हैं। पीडित कभी जिला कलेक्टर के चक्कर लगाते हैं तो कभी जिला पुलिस अधीक्षक के, लेकिन पीडितों को न्याय नहीं मिला। पीडित यहां तक संभागीय आयुक्त, से भी मिला, लेकिन न्याय नही मिला आज लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की है।