मांगरौल: सिधंनिया गांव की मेघवाल बस्ती में नाले की ढकान की पट्टियां टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बची, कोई हताहत नहीं
Mangrol, Baran | Jan 19, 2025 मांगरोल तहसील के भटवाड़ा पंचायत के सिधंनिया गांव में रविवार शाम चार बजे नाले की ढकान की पटि्टयां टूटने से ट्रेक्टर ट्राली पलटने से बच गई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ ग्रामीणों ने बताया कि नाली की पत्तियां टूटी हुई है जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शिकायत के बावजूद पंचायत प्रशासन का ध्यान नहीं है