कांके: लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jun 29, 2026 लालपुर थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। रविवार की रात करीब आठ बजे इसकी सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान चतरा निवासी अनुराग के रूप में हुई है, जो रांची में किराए के कमरे में रहता था। कमरे पर पहुंचे उसके रूम पार्टनर ने शव को फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।