शाहजहांपुर: सोशल मीडिया पर छाने के लिए युवा जान जोखिम में डाल रहे हैं, स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल
शाहजहांपुर। जनपद में स्टंटबाजी का शौक युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ताजा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का है, जिसमें एक युवक चलती बाइक पर हाथ-पैर छोड़कर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 'रियाज' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है। वायरल क्लिप में युवक बिना किसी डर के यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा